फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Athletes run on Gandhi Jayanti; Akash and Nirjala emerge victorious.

Kushinagar News: गांधी जयंती पर दौड़े खिलाड़ी, आकाश और निर्जला ने मारी बाजी

Sat, 03 Oct 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Athletes run on Gandhi Jayanti; Akash and Nirjala emerge victorious.
पडरौना। गांधी जयंती पर शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में खिलाड़ियों ने दौड़ प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। सुबह सात बजे शुरू हुई पांच किलोमीटर पुरुष और तीन किलोमीटर महिला क्रॉस कंट्री दौड़ में 69 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में आकाश सिंह और महिला वर्ग में निर्जला ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार राय और डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 49 पुरुष और 20 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पांच किलोमीटर पुरुष वर्ग में आकाश सिंह प्रथम, चंदन यादव द्वितीय, विनय सिंह तृतीय, उपेंद्र यादव चतुर्थ, नित्यानंद साहनी पंचम और रितिक गुप्ता षष्ठम स्थान पर रहे। वहीं तीन किलोमीटर महिला वर्ग में निर्जला ने पहला, शिवांगी ने दूसरा, प्रीति ने तीसरा, ज्योति ने चौथा, अंकिता पटेल ने पांचवां और दिशा गोंड ने छठा स्थान हासिल किया। खेल के अंत में विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया गया। अंत में उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र सिंह राजू, सूरज कुमार, धीरेेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गावती, पंकज यादव, पंकज, नीरज सिंह, ममता भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed