फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   At this pace of construction the overbridge will not be built in 5 months

Kushinagar News: निर्माण की इस गति से 5 माह में नहीं बन पाएगा ओवरब्रिज

Fri, 03 Nov 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
At this pace of construction the overbridge will not be built in 5 months
- पडरौना-कप्तानंज एनएच-730 के रेलवे क्रासिंग पर बन रहा ओवरब्रिज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। पडरौना-कप्तानगंज एनएच-730 स्थित कप्तानगंज के रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। इसके कारण जगह-जगह खुदाई हुई है, सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। जाम व धूल के कारण स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ रही है। 70 करोड़ की लागत से बन रहे 1100 मीटर लंबे व 12 मीटर चौड़े ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पिछले दस महीने से चल रहा है। इसे 31 मार्च तक पूरा करना है। पर, रफ्तार देखकर काम तो समय से पूरा होने की कोई सूरत नजर नहीं आ रही है। वहीं लोगों की दुश्वारियां भी कम होती नहीं दिख रही हैं।
पडरौना-कप्तानगंज एनएच 730 पर बन रही रेलवे क्राॅसिंग पर लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से 1100 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े ओवरब्रिज निर्माण का कार्य जनवरी से शुरू हुआ। इसे 31 मार्च तक पूरा किया जाना है। निर्माण शुरू होने से लेकर अब तक करीब पांच महीने बीत जाने के बाद भी कस्बे में आने वाले लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। ओवरब्रिज निर्माण के बाद भले ही लोगों को सहूलियत हो पर, वर्तमान में स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। निर्माण की धीमी गति और उड़ती धूल के दौरान लोगों को हर दिन जाम से भी जूझना पड़ रहा है, लेकिन एनएच और निर्माण कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी कोई तेजी नहीं दिखा रहे हैं। लोगों को जलनिकासी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी तरफ परतावल रोड पर सड़क वनवे और संकरी होने के कारण और सुभाष चौक पर निर्माण स्थल के चारों तरफ सुबह से शाम तक फल की दुकानों के अतिक्रमण के कारण और दिक्कतें हो रही हैं। इसे हटाया नहीं जा रहा है। इसी कारण राहगीर, दुकानदार और स्कूली बस घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन


इतनी महत्वपूर्ण है सड़क
पडरौना-कप्तानगंज एनएच-730 काफी महत्वपूर्ण सड़क है। यह जनपद मुख्यालय को तो जोड़ती ही है, कप्तानगंज के आगे परतावल, बस्ती और गोरखपुर को जोड़ती है। इसके अलावा यह सड़क आगे इंदरपुर चौराहे से महराजगंज जिले के घुघली और सिसवा भी जाती है। नतीजतन इस सड़क पर ट्रैफिक अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ओवरब्रिज निर्माण में लापरवाही दिखाई देती है। क्योंकि निर्माण के दौरान एनएच और निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं रहता है, ताकि लोग अपनी बात और निर्माण से संबंधित कोई जानकारी हासिल कर सकें। नाली निर्माण गलत होने के कारण जलनिकासी की समस्या बरकरार है।
गोलू मिश्रा, निवासी सुभाषनगर

0000

परतावल रोड ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जब से चल रहा है, तभी से हम सभी लोग ऐसा लगता है कि धूल फांक रहे हैं। लोगों की मांग पर टैंकर से कभी कभार पानी गिराया जाता है। निर्माण के एक तरफ से ही सड़क चालू किया गया है। संकरी होने के कारण उस पर जाम लगा रहता है। अभी तक ओवरब्रिज के बाद कितनी जमीन और खाली की जाएगी, कार्यदायी संस्था की ओर से सीमांकन नहीं किया गया।

- यशपाल सिंह, निवासी परतावल रोड

00000

सुभाषचौक और पीडब्ल्यूडी डाक बगला के बीच दो और पिलर बनाने की मांग दुकानदारों की ओर से की गई थी। एनएच के उच्चाधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर कुछ समाधान निकालने का आश्वासन दिया था। वह केवल आश्वासन ही रह गया। इसके चलते व्यवसाय भारी मात्रा में प्रभावित होगा। क्योंकि ओवरब्रिज के कारण दोनों तरफ से आपस में संपर्क कट जाने से आवागमन में असुविधा होगी।
- हरि नारायण शर्मा, दुकानदार, सुभाष चौक

0000

कार्यदायी संस्था ने जमीन की पैमाइश कराई गई तो विभाग की ओर से कुछ नहीं बताया गया कि सड़क का निर्माण कहां तक किया जाएगा। इसके कारण हम लोगों के बीच काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि ओवरब्रिज के निर्माण के बाद सड़क का निर्माण कहां तक किया जाएगा।

- इंद्रेश कुशवाहा, बाइक मैकेनिक, सुभाष चौक

00000


कप्तानगंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ट्रैफिक बंद करने के लिए विभाग की ओर से एसपी को पत्र भेजा गया है। धूल से बचाव के लिए ठेकेदार को मौके पर पहुंचकर फटकार लगाई गई है। उसे नियमित रूप से पानी डालने का निर्देश दिया गया है।
-अवधेश गुप्ता, जेई, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article