फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   At the crossroads, the girl beat the showman

चौराहे पर युवती ने शोहदे को पीटा

Thu, 07 Apr 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
At the crossroads, the girl beat the showman
चौराहे पर युवती ने शोहदे को पीटा
विज्ञापन

समउर बाजार(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के फाजिलनगर-समउर मार्ग स्थित एक चौराहे पर एक शोहदे की युवती ने धुनाई कर दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवती को शांत कराया।

बिहार के कटेया थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती फाजिलनगर कस्बा स्थित एक शोरूम में काम करती है। युवती का आरोप है कि शाम को घर जाते समय युवक उसे रास्ते में परेशान करता है। बुधवार शाम घर जाते समय वह परेशान करने लगा। परिजनों से बात करने के लिए मोबाइल फोन निकाला तो युवक छीनकर साइकिल से भागने लगा। युवती ने पीछा कर समउर मार्ग स्थित एक चौराहे पर शोर मचाया तो वहां खड़ी एक महिला ने युवक को पकड़ लिया। तब तक युवती भी पहुंची और शोहदे की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर जुटे लोगों ने युवती को समझा बुझाकर घर भेजा और युवक को भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की नसीहत देकर छोड़ दिया। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed