फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Assimilation of Dr. Ambedkar's ideals is the true tribute to him.

Kushinagar News: डॉ. आंबेडकर के आदर्शों का आत्मसात ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

Thu, 07 Dec 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Assimilation of Dr. Ambedkar's ideals is the true tribute to him.
पडरौना। कलक्ट्रेट समेत सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में बुधवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। डीएम ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन




डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर न्यायविद, समाज सुधारक और दूरदर्शी सोच के प्रेरणादायक थे। उनकी दूरदर्शिता समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को प्रेरित करती है। उनके प्रतिपादित सिद्धांत एवं मूल्यों पर चलने के लिए पुनर्संकल्पित होने की प्रेरणा मिलती है। इसके बाद डीएम और एडीएम वैभव मिश्र ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन




इसी तरह विकास भवन में सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एआरटीओ कार्यालय में आरआई आरडी प्रसाद वर्मा, स्टेडियम में क्रीडाधिकारी रवि निषाद, उद्यान कार्यालय में जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस रविंद्र सिंह, बीएसए कार्यालय में बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, उदित नारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह अन्य कर्मचारियों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार अशोक विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकटहा मिश्र में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पार्चन कर पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य कश्यप कुमार, गिरिजेश कुमार त्रिपाठी, हरिंदर कुशवाहा, काशीनाथ पांडेय, शंकर पांडेय, रामनाथ यादव, ओमप्रकाश तिवारी, बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
समउर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नवजीवन इंटर कॉलेज परिसर में भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य रामबचन राम, ओमप्रकाश, ब्रजभूषण सिंह, एमडीआई खान, दिनेश कुमार गौतम, मोहन गुप्त, राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार सजग प्रहरी के अध्यक्ष नंदलाल विद्रोही की अगुवाई में मदरसा अंजुमन इस्लामिया फैजूल उलूम धनौजी परिसर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान तैय्यब अली, हसमत अली, मोहम्मद अकबर अली, सद्दाम हुसैन, अनवर आलम, अमीरुद्दीन अहमद, अमीरुद्दीन अहमद, हाफिज मोहम्मद्दीन, असगर अली आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही के अंबेडकर नगर में बुधवार को भारतीय संविधान के निर्माता व भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भीमराव अंबेडकर की 67 वी पुण्यतिथि सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। उनकी प्रतिमा स्थल की साफ सफाई कर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान चेयरमैन सोनिया जायसवाल, अधिशासी अधिकारी रवि पटेल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पप्पू जायसवाल, बैजनाथ वर्मा, आलोक जायसवाल, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे। फाजिलनगर प्रतिनिधि पावानगर महावीर इंटर कॉलेज परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। समाजसेवी नंदलाल विद्रोही समेत विश्राम यादव, नंदा पांडेय, असलम अंसारी, रामकेवल प्रसाद, बसंत सिंह, अतुल त्रिपाठी, मनंजय तिवारी आदि ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीपी मिश्रा, राकेश पांडेय, चंद्रशेखर उपाध्याय, दिव्यप्रकाश तिवारी, शैलेश तिवारी, संजय मिश्रा, संदीप गौतम, संतोष चौरसिया आदि मौजूद रहे।


बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
पडरौना। नगर के अंबेडकर पार्क की सफाई कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके पहले भाजपा कार्यालय में भीमराव के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, विनोद भारती, विवेकानंद शुक्ल, विश्वरंजन कुमार आनन्द, राधेश्याम गुप्ता, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed