फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Asmita League competition to be held on International Women's Day

Kushinagar News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगी अस्मिता लीग प्रतियोगिता

Fri, 06 Mar 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Asmita League competition to be held on International Women's Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर प्रेसवार्ता करते जिला युवा अधिकारी सचिन - फोटो : गदागंज क्षेत्र के गोड़ा गांव में फाग गाते लोग।
पडरौना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला स्टेडियम में अस्मिता लीग प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य जिले की महिलाओं एवं बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 100, 200 और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजित होंगी। इसमें अंडर 13 वर्ष के अलवा 13-18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिला एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए एनएसआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण किमी भी प्रतिभागी को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान बॉक्सिंग कोच धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed