फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ashwini's Talent Shines Through Yoga Practice; Selected for 'India Talent Fight'

Kushinagar News: योग साधना से चमका अश्विनी का हुनर, इंडिया टैलेंट फाइट में चयन

Tue, 19 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Ashwini's Talent Shines Through Yoga Practice; Selected for 'India Talent Fight'
कसया। रामकोला ब्लॉक के बसडिला के अश्विनी चौरसिया पुत्र ब्यास चौरसिया का चयन इंडिया टैलेंट फाइट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से संस्थान और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। करीब तीन वर्षों से संस्थान से जुड़े अश्विनी ने नियमित योग और शारीरिक अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। शुरुआत में वह अपने माता-पिता के साथ योग कक्षाओं में आता था, लेकिन धीरे-धीरे योग और फिटनेस के प्रति उसकी रुचि बढ़ती गई। निरंतर अभ्यास और मेहनत के बल पर उसने हाल ही में आयोजित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीतकर जिले व प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन इंडिया टैलेंट फाइट के लिए किया गया। संस्थान के प्रशिक्षक योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति ‘योगी धर्मेश्वर’ ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाता, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास करता है। उन्होंने बताया कि अश्विनी आज भी गोरखपुर के अंबेडकर पार्क, तारामंडल में नियमित रूप से अभ्यास करता है।
विज्ञापन

संस्थान परिवार ने अश्विनी को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वह आगे राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed