फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ashutosh became SWAT team in-charge of Misrauli police station

Kushinagar News: आशुतोष बने स्वाॅट टीम प्रभारी मिश्रौली चौकी इंचार्ज हाटा भेजे गए

Tue, 21 Jan 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh became SWAT team in-charge of Misrauli police station
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के पडरौना कोतवाली के मिश्रौली चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय से महिलाओं ने धक्का-मुक्की की थी। इस मामले में 14 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने विवेक पांडेय का स्थानांतरण कर हाटा कस्बा चौकी इंचार्ज बनाया है। वहीं दुर्गा पूजा में हुए बवाल के बाद पडरौना कोतवाली से हटाए गए आशुतोष सिंह को स्वॉट टीम प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छह दरोगा और एक इंस्पेक्टर का फेरबदल किया है। दुर्गा पूजा में शहर के छावनी में मूर्ति पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। त्योहार बीतने के बाद पडरौना कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह की कुर्सी छीन गई थी। तब से वह पुलिस लाइन में थे। स्वॉट टीम प्रभारी इनको बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा रामकोला थाने पर तैनात दरोगा अमित सिंह को कसया थाने के हाईवे चौकी इंचार्ज, तरयासुजान थाना के बहादुरपुर चौकी इंचार्ज शनि सिंह ज्वाला को पडरौना कोतवाली मिश्रौली चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed