फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Asha workers' protest continued in CHC premises

Kushinagar News: सीएचसी परिसर में जारी रहा आशा कार्यकर्ताओं का धरना

Sun, 10 Mar 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Asha workers' protest continued in CHC premises
रामकोला। सीएचसी परिसर में 19 दिनों से चल रहा आशा कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब उनका आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष मंजू पासवान ने कहा कि स्थाई एवं संस्कारी कर्मचारियों का दर्जा टुकड़ों में न देकर एक निश्चित मानदेय की व्यवस्था की करने समेत नौ सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए कई बार शासन प्रशासन से मांग की गई, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं की है। इससे आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने चेताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहेगा। इस दौरान रीता देवी, ललिता देवी, संध्या देवी, गायत्री, गीता देवी, शीला देवी, संध्या देवी, इंदु देवी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, मंजू देवी, किरण देवी, ममता,रूबी, सुनैना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा नौ सूत्री ज्ञापन
मथौली। आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को को नौ सूत्री मांग पत्र चिकित्सा प्रभारी को सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में समाहित राशि को समय से भुगतान करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने के लिए कई बार मांग की गई है। लेकिन उन मांगों को पूरा करने की दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसके बाद उनकी अगुवाई में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान उषा देवी, विद्यावती देवी, इंद्रावती देवी, उर्मिला देवी, फूलमती, उषा देवी, शर्मिला देवी, अनामिका सिंह, रुक्मिणी देवी, बिंदु यादव, गुंजा देवी, मंजू देवी, संगीता देवी, रंभा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed