{"_id":"65eff7232622dadd2c0a3288","slug":"asha-workers-closed-the-gate-of-dm-office-and-surrounded-it-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113970-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीएम कार्यालय का गेट बंदकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीएम कार्यालय का गेट बंदकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया घेराव
Tue, 12 Mar 2024 12:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। आशा बहू कल्याण समिति से जुड़ी आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को स्थाई कर्मचारी का दर्जा दिलाने समेत नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर घेराव किया और नारेबाजी की। कुछ देर बाद कार्यालय से निकले डीएम को मांग पत्र सौंपा।
जिलाध्यक्ष रेनू राय की अगुआई में डीएम कार्यालय पहुंचे आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर घेराव किया। इसके बाद डीएम को मांग पत्र सौंपा, जिसमें स्थाई कर्मचारी का दर्जा दिलाने, आशा कार्यकर्ताओं को 20,000 और संगिनी कार्यकर्ताओं को 30,000 मानदेय देने समेत नौ सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। सरकार से मिलने वाली सुविधाएं मुहैया कराई जाए। इस दौरान विनीता पांडेय, जावती मिश्रा, निर्मला चौबे, शीला कुशवाहा, आशा शर्मा, मंजू पासवान, मंजू सिंह, गीता सिंह आदि मौजूद रहीं।