{"_id":"61df1524d8c6bf26c230d14d","slug":"asha-worker-accused-of-assault-kushinagar-news-gkp423449727","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड ड्यूटी के समय आशा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड ड्यूटी के समय आशा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप
विज्ञापन

पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के नगरी गांव में कोविड संबंधी ड्यूटी के दौरान एक आशा कार्यकर्ता की तरफ से मारपीट का आरोप लगाया है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के नगरी निवासी लता मंगेशकर ने बताया कि वह गांव में ही आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने तहरीर में बताया है कि नौ जनवरी को शाम करीब चार बजे कोविड संबंधी सर्वे में ड्यूटी पर थीं, तभी गांव के कुछ लोग आ गए और कहने लगे कि उनके सर्वे करने से ही गांव में कोविड के केस निकल रहे हैं। आशा कार्यकर्ता का आरोप है कि उन व्यक्तियों ने अपशब्द कहा और पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी।
ग्रामीणों के बीच-बचाव पर जान बची। इस संबंध में पडरौना के कोतवाल निर्भय सिंह का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।