{"_id":"65d661ec8fa00618040d552b","slug":"asha-bahu-demonstrated-for-five-point-demands-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112905-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच सूत्री मांगों के लिए आशा-बहुओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच सूत्री मांगों के लिए आशा-बहुओं ने किया प्रदर्शन
Thu, 22 Feb 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। कोटवा सीएचसी गेट पर आशा व आशा संगीनियों ने बुधवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। उन्होंने चेताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को ठप कर दिया जाएगा।
ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमारी देवी की अगुवाई में सीएचसी गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर रहीं आशा व आशा संगीनियों ने प्रोत्साहन राशि की जगह मानदेय की मांग की। आशा को 18000 हजार और आशा संरीनियों को 24000 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। मृतक आश्रित आशा के परिवारों को योग्यता पूर्ण होने पर आशा के पद पर चयनित करने के साथ 24 घंटे सेवा करने के चलते 50 लाख रुपए की सुरक्षा बीमा और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की।
इस दौरान मालती, किशोरी, अर्चना, साधना, मिना, राधिका, उर्मिला, सविता, सुगंधी, नितू, बबिता, विनीता, सावित्री, नूरसायदा, कविता, नागवंती, मंजू, सुभावति, कमलावती आदि मौजूद रहीं।