फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   As the heat increases, rashes are forming on the skin, be careful

Kushinagar News: गर्मी बढ़ने के साथ त्वचा पर बन रहे हैं दाने, रखें सावधानी

Wed, 12 Jun 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
As the heat increases, rashes are forming on the skin, be careful
-तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण त्वचा से संबंधित रोगियों की बढ़ी संख्या
विज्ञापन

-शरीर पर निकल रहे लाल रंग के दाने, खुजली के साथ बन रहे चकत्ते
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तापमान में दिन ब दिन बढ़ोतरी होने के कारण कई तरह की बीमारियां लोगों को घेर रहीं हैं। ऐसे में सबसे अधिक बीमारी इस समय त्वचा रोग की हो रही है। शरीर में पसीना मरने के बाद फोड़े-फुंसी से लोग पीड़ित हो रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के चलते पसीना आ रहा है। उमस भी बढ़ रही है। इससे फंगस इंफेक्शन की समस्या इस मौसम में बढ़ने लगी है। शरीर पर छोटे-छोटे लाल रंग के चकत्ते पड़ रहे हैं। खुजली भी हो रही है। इससे संबंधित आने वाले मरीजों को दवा देने के साथ ही धूप और गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है।

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता यादव ने बताया कि धूप में निकलने पर इसकी एलर्जी से शरीर पर लाल दाने हो रहे हैं। कई लोगों को खुजली की समस्या भी हो रही है। आंखों में जलन हो रही है। प्रतिदिन इस तरह के लगभग 100 मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की समस्या होने पर मरीज द्वारा उपयोग की गई किसी वस्तु का प्रयोग न करें। अन्यथा दूसरे व्यक्ति में भी यह समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि सभी लोग धूप से बचाव करें। फूल व हल्के कपड़े पहनें। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। पेय पदार्थों का सेवन करते रहे। त्वचा को फौरन ठंडक देनी हो तो बर्फ का टुकड़े का प्रयोग करें। एलोवेरा जेल को आइस ट्रे में रखकर उसका उपयोग करें।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव

- गीले कपड़े पहनने से बचें।

- सफाई के साथ रहें।

- चेहरे को ढककर निकलें।

- पाउडर का प्रयोग करें।

- ढीले कपड़े पहने ताकि हवा शरीर के अंदर तक जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed