फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   As summer heat increases, the health department is gearing up to deal with the mosquito menace

Kushinagar News: गर्मी बढ़ते ही मच्छरों का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Wed, 05 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
As summer heat increases, the health department is gearing up to deal with the mosquito menace
पडरौना। फरवरी से ही मौसम के मिजाज में गर्माहट आ गई। मार्च की शुरुआत से ही दिन में अब लोगों को गर्मी सताने लगी है। हालत यह है कि सोमवार की दोपहर को पारा 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

मौसम के बदलते रुख से मच्छरों के साथ बुखार और मच्छर जनित रोगों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज समेत जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी में रोगियों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। इससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सके और उन्हें कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हर दिन एक हजार से अधिक मरीज पंजीकरण करवा रहे हैं। इसमें 200 से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित होते हैं। इसको देखते हुए सीएमओ डॉ. अल्पना रानी ने जिले के सभी चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि मौसम में अचानक हुए परिवर्तन से सभी चिकित्साधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। मरीजों को समय पर परीक्षण करवाकर उन्हें दवा दी जा सके, इसके लिए तैयारी पूरी कर ली जानी चाहिए। साथ ही गांव-गांव एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। इससे मलेरिया को फैलने से रोका जा सके। बुखार आदि के आने वाले मरीजों की हर हाल में जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed