{"_id":"66733f58f17a8fa3050cb355","slug":"artists-staged-the-killing-of-kansa-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118501-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कलाकारों ने किया कंस वध का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कलाकारों ने किया कंस वध का मंचन
Thu, 20 Jun 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। श्रीराम जानकी मंदिर पर चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के दौरान मंगलवार की रात में कलाकारों ने कंस वध का मंचन किया। लोगों के जयकारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया। कलाकारों ने सुरीले संगीत व भजनों की धुन पर श्रीकृष्ण चरित्र का बखान किया।
कलाकारों ने मंचन के माध्यम से बताया कि भगवान विष्णु के पृथ्वी पर अवतरित होने का एक मुख्य कारण कंस वध ही था। कंस के अत्याचारों से जब पृथ्वीवासी त्राहिमाम करने लगे तो लोगों ने भगवान से प्रार्थना की। भगवान कृष्ण जब अवतरित हुए तो कंस कृष्ण और बलराम को सुनियोजित तरीके से मथुरा बुलाकर शक्तिशाली योद्धा और पागल हाथियों से मरवाने का प्रयास भी किया। परंतु वे सभी कृष्ण और बलराम के हाथों मारे गए। अंत में भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर मथुरा नगरी को कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। अपने माता-पिता देवकी वसुदेव को कारागार से मुक्त कराया। इस दौरान आशुतोष त्रिपाठी, पूर्व प्रधान गण मनीष तिवारी, विनय तिवारी, ब्रजेश पांडेय, उपेंद्र राय, प्रधान बबलू राय, बलिराम दास, रामटहल दास, हृदयानंद सिंह, राघवेंद्र उपाध्याय, राकेश ऊर्फ रिंकू तिवारी, हिमांशु शेखर श्रीवास्तव, राधेश्याम जायसवाल, भगवान कुशवाहा आदि मौजूद रहे।