फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Arrested with jewelery

टप्पेबाजी का आरोपित आभूषण के साथ गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Arrested with jewelery
टप्पेबाजी का आरोपित आभूषण के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

एसपी ने किया टप्पेबाजी की घटना का पर्दाफाश
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाजी के आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच लाख रुपये के आभूषण बरामद हुए हैं।
एसपी धवल जायसवाल ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में इसका पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पडरौना नगर के साहबगंज रेलवे ढाला के पास से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। इसका नाम दिनेश प्रजापति है। वह गुरली रामगढ़वा, थाना कोठीभार, जिला महराजगंज का निवासी है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी मिला है। सामान की बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पडरौना केे कोतवाल निर्भय कुमार सिंह, एसआई चंद्रभूषण पांडेय, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, सत्यनरायन राय, कांस्टेबल रणजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

चोरी की तीन बाइक के साथ दो गिरफ्तार
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइक और तीन मोबाइल फोन के साथ दो अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है।
एसपी धवल जायसवाल ने मंगलवार को बताया कि पडरौना कोतवाली पुलिस ने भरपटिया-जंगल धर्मपुर मार्ग के पास दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनका नाम मुन्ना वर्मा और धर्मेंद्र है। दोनों पडरौना कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के रहने हैं। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed