फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Arrested for abetting suicide

Kushinagar News: आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Arrested for abetting suicide
पडरौना। बुधवार को थाना कप्तानगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सच्चिदानंद साहनी थाना क्षेत्र के बहुआस कुंजी टोला का निवासी है। पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना कप्तानगंज पुलिस उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन


गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

पडरौना। खड्डा थाने की पुलिस टीम ने गोवध एवं उ.प्र. गिरोहबन्द समाज विरोधी एवं क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पप्पू पटेल व धर्मेंद्र यादव बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत थाना क्षेत्र पटखौली के नरईपुर वार्ड नं.-12 के निवासी हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर पनियहवा पुल के सालिकपुर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन

अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। बुधवार को कोतवाली पडरौना थाना पुलिस की टीम ने अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी निरगुन, अपहरण के मामले में वांछित था। आरोपी कसया थाना क्षेत्र के सिसही गुरमिया गांव का निवासी है। कोतवाली पडरौना पुलिस उसे गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वांछित गिरफ्तार
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने गाेहत्या निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महफूज अंसारी कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहिया बनबीरपुर गांव का रहने वाला है। वहीं गैर इरादतन हत्या के प्रयास में थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी विश्वनाथ नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना विशुनपुरा पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
स्कूल के पास पुलिस को देख शोहदे भागे
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज के पास खड़े शोहदे पुलिस टीम देख कर भाग खड़े हुए। पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ शोहदे विद्यालय के आसपास छुट्टी के समय बाइक लिए खड़े रहते हैं। एसआई आशीष सिंह व हेडकांस्टेबल रामप्रवेश यादव की अगुवाई में बुधवार को जैसे ही पुलिस टीम स्कूल के पास पहुंचे तो उन्हें देख शोहदे वहां से अपनी बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने आसपास खड़े अन्य युवकों से पूछताछ किया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के दुकानदारों को शोहदा या संदिग्ध युवक विद्यालय के आसपास दिखाने पर उन्हें तत्काल सूचना देने की बात कही। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नियमित विद्यालय की भ्रमण करती है। संदिग्ध परिस्थिति में कोई युवक विद्यालय के आसपास मिला, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। संवाद
तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
दुदही। विशुनपुरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में फरार चल रहे अभियुक्त को एक कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज था। एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि उसकी पहचान महफूज अंसारी निवासी वसहिया बनबीरपुर थाना पडरौना कोतवाली के रूप में हुई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद

फरार आरोपी गिरफ्तार
दुदही। विशुनपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में पंजीकृत मुकदमा में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।

थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि बरवा बभनौली निवासी विश्वनाथ पर वर्ष 2008 में हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज था। वह काफ़ी दिन से फरार चल रहा था। पुलिस उसे बरवा बभनौली से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed