{"_id":"69fb9f69991d414cda0419e8","slug":"arp-reviews-progress-of-nipun-lakshya-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159320-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निपुण लक्ष्य की प्रगति का एआरपी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निपुण लक्ष्य की प्रगति का एआरपी ने लिया जायजा
Thu, 07 May 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एआरपी ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने निपुण लक्ष्य की प्रगति जानी और शिक्षकों को जरूरी निर्देश दिए।
एआरपी सुबोध शुक्ल ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय अमवा गायघाट, कंपोजिट विद्यालय जंगल खिरकिया आदि परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर निपुण भारत मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सीखने की क्षमता, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और शिक्षकों द्वारा अपनाई जा रही शिक्षण विधियों काे देखा। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को और मजबूत करने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। एआरपी ने कहा कि निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नियमित मूल्यांकन और प्रभावी शिक्षण पद्धति बेहद जरूरी है। सभी शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों की प्रगति पर सतत निगरानी रखें और कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दें, ताकि निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य हासिल किया जा सके। इस दौरान प्रधानाध्यापक उमेश तिवारी, फैसल हुसैन, अब्दुल कादिल आदि मौजूद रहे।