फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Arogya Mela: Along with giving medicines, also tell the importance of cleanliness

आरोग्य मेला : दवा देने के साथ स्वच्छता के महत्व भी बताए

Mon, 21 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 21 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Along with giving medicines, also tell the importance of cleanliness
पडरौना। जिले के साठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 2081 मरीजों के सेहत की जांच हुई। सबसे अधिक चर्म रोगी उपचार के लिए पहुंचे। इसके अलावा पेट से जुड़ी बीमारी के 197 तो सांस वाले 175 मरीजाें का उपचार हुआ। इसके अलावा अन्य बीमारियों से जुडे मरीज थे। जिनका चिकित्सकों द्वारा इलाज कर दवाए दी गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपम प्रकाश भाष्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 881 पुरुष, 887 महिलाएं, 313 बच्चे इलाज के लिए आए थे। जांच के बाद स्वांस के जुडे़ 175, पेट के 197, मधुमेह के 191, त्वचा संबंधी बीमारी के 305, टीबी के संभावित मरीज 11, कम खून वाले आठ, उच्च रक्त चाप के 84 रोगियों का इलाज हुआ। इसके अलावा 503 सामान्य बीमारियों से जुडे मरीज आरोग्य मेले में आए थे। लंक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में आरोग्य मेले में कुल 67 मरीजों का इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा संतोष नायक ने बताया कि 67 मरीज आए थे। जिन्हें इलाज के बाद जरूरी दवाए दी गई है। बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार में कुल138 मरीजों की जांचकर दवा वितरित किया गया। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ संजय कुमार 29 मरीजों के इलाज के बाद जरुरी दवाए दी गई। बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदहा 79 मरीज का जांच करके दवा वितरणकिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed