{"_id":"62f2a95aa47ab844585a7154","slug":"army-recruitment-rally-will-be-held-under-agneepath-scheme-kushinagar-news-gkp4466263120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के तहत होगी आर्मी भर्ती रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के तहत होगी आर्मी भर्ती रैली
विज्ञापन

पडरौना। कुशीनगर सहित 13 जनपदों के युवाओं को अग्निपथ योजना का लाभ मिलेगा। आर्मी भर्ती रैली के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया छह अगस्त से शुरू हो गई है। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, अयोध्या की तरफ से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आर्मी भर्ती कार्यालय अमेठी से यह अवगत कराया गया है कि इच्छुक अभ्यर्थी तीन सितंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर सैनिकों की भर्ती कुशीनगर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या, कौशांबी, अमेठी, महराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर सहित कुल 13 जिलों में होगी। इस प्रक्रिया को 16 नवंबर से लेकर छह दिसंबर तक पूरा कराया जाएगा। भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट- www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
छह अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू करा दिया गया है। इसकी अंतिम तिथि तीन सितंबर निर्धारित है। ऐसे लोग, जिनकी आयु सीमा 17 वर्ष छह माह से 21 वर्ष तक हो और इंटरमीडिएट पास कर चुके हों, वे आवेदन करके भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए किसी को भी कोई यात्रा व्यय नहीं दिया जाएगा।