{"_id":"5dab54548ebc3e93c734d14c","slug":"army-personel-enlighten-village-kushinagar-news-gkp3261791113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: सेना के जवान ने अपने खर्च से किया गांव को रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: सेना के जवान ने अपने खर्च से किया गांव को रोशन
Sat, 19 Oct 2019 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगरः खड्डा ब्लॉक के बुलहवा गांव में अपने खर्च से एलइडी बल्ब लगवाते सेना के जवान मेराज आलम।
- फोटो : KUSHINAGAR
सेना के एक जवान ने अपने खर्च पर बिजली के खंभों पर एलईडी बल्ब लगवाकर अपने गांवों को रोशन कर दिया है। इसके पहले इस जवान ने बरसात में अस्पताल जाने वाली सड़क पर मिट्टी भरवाकर तारीफ बटोरी थी।
विज्ञापन
खड्डा के बुलहवा गांव निवासी मेराज अहमद आर्मी में ग्रेनेडियर पद पर तैनात हैं। इनकी तैनाती इन दिनों जबलपुर में है। दशहरा में वह बुलहवा आए तो ग्राम सभा के छितौनी बाजार, बड़हरवा टोला, बैरा टोला, बेलभरिया में रात होते ही अंधेरा छा जाने से लोगों की दुश्वारियों को महसूस किया।
विज्ञापन
गांववालों को सांप-बिच्छू काटने, गड्ढों में गिरने, आपराधिक वारदात का भय बना रहता था। इस पर मेराज ने लगभग 18 हजार रुपये खर्च कर दो सौ विद्युत पोलों पर एलईडी बल्ब लगवा दिया।
विज्ञापन
इससे पहले बरसात के समय छितौनी बाजार के अस्पताल रोड पर जलभराव के चलते मरीजों और अन्य लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने खुद के रुपये से मिट्टी भरवाया था, जिससे लोगों का आवागमन सुगम हो सका। मेराज बताते हैं कि देश की रक्षा के साथ अपने गांव के लोगों के लिए जो बन पाता है, वह करने में संतुष्टि मिलती है।