फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Army jawan accused of cheating of Rs 8.50 lakh

Kushinagar News: सेना के जवान से 8.50 लाख की ठगी का आरोप

Mon, 11 May 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Army jawan accused of cheating of Rs 8.50 lakh
खड्डा। थाना क्षेत्र के बसडिला जंगल गांव निवासी सेना के जवान सुधीर कुमार दुबे ने प्राइवेट मार्केटिंग कंपनी और उसके प्रतिनिधियों पर निवेश के नाम पर 8 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री समेत जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर आरोपियों पर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के एक एजेंट ने कंपनी को लाभकारी बताते हुए सुधीर कुमार दुबे को निवेश के लिए प्रेरित किया। भरोसे में आकर उन्होंने 30 मई 2025 को कंपनी में 8 लाख 50 हजार रुपये जमा कर दिए। आरोप है कि तय समय पूरा होने के बाद जब उन्होंने अपनी रकम मांगी तो कंपनी टालमटोल करने लगी। उनका आरोप है कि फरवरी 2026 में उन्हें कंपनी के कसया कार्यालय बुलाया गया। वहां सलेमपुर (देवरिया) तथा गोरखपुर के रहने वाले दो लोगों ने खुद को कंपनी का एमडी बताते हुए रकम के बजाय प्लॉट खरीदने का दबाव बनाया। विरोध करने पर अभद्रता और धमकी दी गई। सुधीर कुमार दुबे के अनुसार मामले की सूचना डायल 112 पर देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कसया थाने ले गई। कुछ पैसा वापस किया गया और स्टांप पेपर पर समझौता हुआ। उसमें मार्च 2026 तक 5 लाख 95 हजार रुपये लौटाने की बात तय हुई थी। इसके बावजूद रकम वापस नहीं की गई।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि अब पैसा मांगने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा जमा रकम वापस दिलाने की मांग की है। शिकायत की प्रतियां जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित थानों को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना की जवान की रकम हड़पने की शिकायत मिली है, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। -वीरेंद्र सिंह सीओ खड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed