{"_id":"6754b9c8a9228fd10007ad04","slug":"armed-forces-flag-day-celebrated-in-government-offices-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-127829-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सरकारी कार्यालयों में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सरकारी कार्यालयों में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस
Sun, 08 Dec 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में शनिवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इसमें डीएम व सीडीओ समेत अन्य सभी अधिकारियों को झंडा स्टीकर लगाया गया।
डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि सशस्त्र सेना झंछर दिवस लोगों के लिए सेना में विषम व दुर्गम इलाकों में सेवारत सैनिकों, वीर शहीदों के परिवार व भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है। झंडा दिवस पर एकत्र धनराशि घायल सैनिकों के पुनर्वास, शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक सहायता एवं भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं एवं पुनर्वास में उपयोग की जाती है। इसके बाद जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने डीएम के अलावा एसपी संतोष कुमार मिश्रा, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, तमकुहीरा एसडीम अभिजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद जफर, सीओ अमित सक्सेना, सीओ कसया कुंदन सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार आदि को झंडा स्टीकर लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया।
इस दौरान पूर्व कर्नल एसपी सिंह, पूर्व कैप्टन एलबी त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, देवेंद्रनाथ गुप्ता, प्रभाकर नाथ तिवारी, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।