फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Argument between MLA and SDO, transfer

Kushinagar News: विधायक और एसडीओ में कहासुनी, तबादला

Wed, 18 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Argument between MLA and SDO, transfer
कप्तानगंज। विद्युत उपकेंद्र कप्तानगंज पर सहायक अभियंता के पद पर तैनात सुनील कुमार पाल से रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ से कहासुनी का मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद उनका नौरंगिया उपकेंद्र पर विभाग ने ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र की जर्जर व्यवस्था और उपभोक्ताओं से धनउगाही करने को लेकर उपकेंद्र के सहायक अभियंता सुनील कुमार पाल पर गंभीर आरोप उपभोक्ताओं द्वारा लगातार लगाया जा रहा था। जिसको संज्ञान में लेते हुए विधायक विनय प्रकाश गौड़ और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू खेतान ने एक जून को उपभोक्ताओं के साथ जब उपकेंद्र पर पहुंचे तो वहां से सहायक अभियंता और अवर अभियंता नदारद रहे। इसके बाद फोन पर विधायक की एसडीओ से कहासुनी हुई। विधायक ने विद्युत विभाग के एमडी शम्भू कुमार से शिकायत किया और पत्र देकर सहायक अभियंता को हटाते हुए कप्तानगंज के पूरे कार्यकाल की जांच कराने को कहा गया था। मुख्य अभियंता गोरखपुर विनोद कुमार आर्या ने कप्तानगंज के सहायक अभियंता सुनील कुमार पाल को उपकेंद्र नौरंगिया और नौरंगिया में तैनात सहायक अभियंता रूपेश कुमार कुशवाहा को कप्तानगंज उपकेंद्र ट्रांसफर कर किया गया।
विज्ञापन


विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने बताया कि सहायक अभियंता सुनील कुमार पाल पर उपभोक्ताओं द्वारा लगातार धनउगाही करने का गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे, जिसको व्यवस्था ठीक करने का समय दिया गया था लेकिन सुधार के बजाए लगातार व्यवस्थाएं बिगड़ रही थी जिसके खिलाफ एमडी शम्भू कुमार को पत्र भेज कर शिकायत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed