{"_id":"6509f87ffeb296603c0dd7f4","slug":"approval-letter-of-chief-ministers-residence-given-to-42-beneficiaries-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4800-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 42 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास का दिया गया स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 42 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास का दिया गया स्वीकृति पत्र
Wed, 20 Sep 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र दिया गया। इसमें क्षेत्र के 42 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया गया।
ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। सभी वर्गों के विकास की पक्षधर है। परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि गांव का कोई गरीब व पात्र व्यक्ति मुख्यंमत्री आवास योजना से वंचित न हो सके। इसके लिए प्रशासन की तरफ से पूरी गंभीरता बरती जा रही है। इस कार्यक्रम को बीडीओ अनिल कुमार राय, ग्राम प्रधान विश्वनाथ तिवारी, आनंद कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान राजेश चौहान, केदार ब्यास, रमेश यादव, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।