फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Approval letter distributed among 247 beneficiaries of CM Awas

Kushinagar News: सीएम आवास के 247 लाभार्थियों में वितरित हुआ स्वीकृति पत्र

Wed, 20 Sep 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Approval letter distributed among 247 beneficiaries of CM Awas
- विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

-सदर विधायक ने वितरित किया स्वीकृति पत्र

मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास के कुल 247 लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कोई भी पात्र गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को पक्का मकान दिलाने के लिए गंभीर है। पात्र लाभार्थियों को बिना किसी भेदभाव के पीएम व मुख्यमंत्री आवास का लाभ दिया जा रहा है।

बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सभी पात्रों को सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाहीं नहीं होगी। इसके बाद उन्होंने खेसिया, बबुइया हरपुर, चिरगोड़ा, हिरनही, अकबरपुर, बलकुड़िया, पुर्नहा बुजुर्ग समेत कई गांव के 246 आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान राधेश्याम गुप्त, महेश रौनियार, दिनेश कुशवाहा, ग्राम प्रधान बबलू अंसारी, ग्राम प्रधान उदयभान मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed