फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Approval for construction of Tamkuhirod-Ahirulidan road

तमकुहीरोड-अहिरौलीदान मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी

Wed, 30 Dec 2020 05:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Approval for construction of Tamkuhirod-Ahirulidan road
तमकुहीरोड-अहिरौलीदान मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। तमकुहीरोड-सिसवा नाहर-अहिरौलीदान मार्ग का नए सिरे से निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 39 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग कराएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से ई-निविदा का प्रकाशन कर दिया गया है।
तमकुही-सिसवा नाहर-अहिरौलीदान मार्ग वर्षों से बदहाल है। मरम्मत के अभाव में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बरसात के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ ही दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से जुड़े तमकुहीराज, कोइंदी, चखनी, भूलिया, तरयासुजान, ओझवलिया, दनियाड़ी, गड़हिया पाठक, बेदूपार, सिसवा नाहर, खैरटिया, मठिया श्रीराम और अहिरौलीदान के लोग इस सड़क को चौड़ी और दुरुस्त कराने की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन

अब शासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मंजूरी दी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग देवरिया ने 39 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण कराने के लिए ई-निविदा का प्रकाशन किया है। सड़क निर्माण के लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र के अशोक कुमार सिंह, अजीत मिश्र, जितेंद्र कुमार सिंह, केशव राय, राजेश सिंह पटेल, दीनानाथ सिंह, आदित्य राय, मंकेश कुमार श्रीवास्तव, शिव यादव, राकेश गुप्ता, फिरोज खान, संतलाल गुप्ता, अवनीश कुशवाहा, विनोद शर्मा, अमरेश राय, सुजीत आर्य आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed