फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   approach road defected

धंसने लगा झरही नाले पर बने पुल का एप्रोच, जनवरी में हुआ था लोकार्पण

Thu, 30 Jul 2020 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
approach road defected
मंसाछापर-पड़रौना मार्ग पर स्थित झरही पुल का एप्रोच टूटने लगा है। इसी वर्ष 12 जनवरी को कैबिनेट मंत्? - फोटो : KUSHINAGAR
धंसने लगा झरही नाले पर बने पुल का एप्रोच, जनवरी में हुआ था लोकार्पण
विज्ञापन

जटहां बाजार। पडरौना-मंसाछापर मार्ग स्थित झरही नाले पर बने नए पुल का एप्रोच धंसने लगा है। इससे आवागमन खतरनाक साबित हो सकता है। इसी वर्ष 12 जनवरी को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस पुल का लोकार्पण किया था। पहली बरसात में भी एप्रोच कटने पर तरह तरह की चर्चा होने लगी है।

झरही नाले पर बना पुल पुराना व संकरा था। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पहल पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान नए पुल का निर्माण शुरू हुआ। शुरुआत में ही आसपास के लोगों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाया था, परंतु अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। इसी वर्ष 12 जनवरी को श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस पुल का लोकार्पण कर क्षेत्र के लोगों के लिए सौगात दी। सपा नेता इकबाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बजरंगी यादव, रामदरश, राजेश आदि का आरोप था कि पुल निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार करने का नतीजा यह रहा कि चार दिन से पुल के दोनों तरफ की सड़कें धंस रही हैं। भारी वाहनों की आवागमन के दौरान कभी भी खतरा हो सकता है।

फाजिलनगर-धनौजी मार्ग पर टूटी पुलिया।

फाजिलनगर-धनौजी मार्ग पर टूटी पुलिया।- फोटो : KUSHINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed