फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Applications for Navodaya Vidyalaya admission can be submitted until the 7th.

Kushinagar News: नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए सात तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 04 Aug 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Applications for Navodaya Vidyalaya admission can be submitted until the 7th.
पडरौना। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 की कक्षा छह प्रवेश परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब सात अगस्त कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आवेदन शेष रहने के कारण समिति ने उन्हें एक और अवसर दिया है।
विज्ञापन

मिल्की रसूलपुर स्थित पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि अब तक 5442 आवेदन आए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान कक्षा पांच में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी सात अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों का आवेदन किसी कारणवश अब तक नहीं हो पाया है, वे बढ़ाई गई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन

अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा तीन, चार और पांच की पढ़ाई नियमित रूप से करना अनिवार्य है तथा वर्तमान में वह कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिए। जो विद्यार्थी पहले ही कक्षा पांच उत्तीर्ण कर चुके हैं अथवा दोबारा कक्षा पांच में पढ़ रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रत्येक छात्र को केवल एक बार ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी https://navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हों के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed