फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   application for iti upto 3 julay

Kushinagar News: आईटीआई में प्रवेश के लिए तीन जुलाई तक करें आवेदन

Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
application for iti upto 3 julay
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश करने वाले इच्छुक प्रशिक्षु तीन जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी प्रधानाचार्य शरदचंद्र सागरवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि कुशीनगर जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए इच्छुक प्रशिक्षु संस्थान के वेबपोर्टल http://www.scvt.up.in पर तीन जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 250 और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित है। अधिक जनकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में राजकीय आईटीआई पडरौना कार्यालय अथवा 7897992063, 9450881505 मोबाइल नंबर फोन कर जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन



हाटा ब्लॉक सभागार में रोजगार मेला 27 को
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सेवायोजन विभाग की तरफ से 27 जून को हाटा ब्लॉक सभागार में सुबह दस बजे से रोजगार मेला का आयोजन होगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में शामिल प्राइवेट कंपनियों के भर्ती अधिकारी रिक्त पदों के लिए लिखित और साक्षात्कार लेकर भर्ती करेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहानी, कविता, निबंध प्रतियोगिता के लिए 14 अगस्त तक स्वीकार की जाएंगी प्रविष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की तरफ से युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कहानी, कविता, निबंध प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 14 अगस्त तक आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी डीएम रमेश रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए रचनाकार आवेदन निदेशक, उप्र हिन्दी संस्थान, लखनऊ को तीन प्रतियों में 14 अगस्त तक प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कहानी, कविता, निबंध तीन प्रतियों में कंप्यूटर टाइप-ए चार आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द में पृष्ठ के (एक ओर टंकित) हो। निबंध ‘प्रकृति और हम’ विषय पर केंद्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए है। इसमें प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 7,000, द्वितीय पुरस्कार पाने वाले को 5,000, तृतीय पुरस्कार पाने वाले को 4,000 और सांत्वना पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को 2,000 रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed