फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Application for admission in PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya begins

Kushinagar News: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Thu, 07 Aug 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Application for admission in PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya begins
पडरौना। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग/कला वर्ग की कक्षाओं में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 नवंबर तक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अथवा विद्यालय में आकर ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ फॉर्म विद्यालय में आकर जमा कर सकते हैं या विद्यालय के email jnvkushinagaradmission@gmail.com पर भी प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि एक जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी कुशीनगर के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं की परीक्षा 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पाने वाले आवेदन के पात्र होंगे। विज्ञान वर्ग के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विज्ञान विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक तथा गणित के लिए भी कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed