{"_id":"5e10d5878ebc3e87b17f57a6","slug":"appeal-to-perform-economic-census-honestly-kushinagar-news-gkp335943447","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ईमानदारी और लगन से आर्थिक गणना का किया आह्वान रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ईमानदारी और लगन से आर्थिक गणना का किया आह्वान रवाना
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर से 7वीं आर्थिक गणना टीम को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करते डीएम अनिल कुमार सिंह।
- फोटो : KUSHINAGAR
डीएम ने ईमानदारी और लगन से आर्थिक गणना का किया आह्वान
कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर आर्थिक गणना टीम को रवाना किया
पडरौना। कलेक्ट्रेट परिसर से शनिवार को डीएम ने सातवीं आर्थिक गणना टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने गणना टीम को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ गणना कार्य करने का निर्देश दिया।
डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक गणना महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य को पूरी ईमानदारी और लगन से करना चाहिए। गणना कार्य सीधे जनता से जुड़ा है। इसलिए लोगों से सरल भाव से व्यवहार करें और आमजन को प्रश्नों को विस्तार से जानकारी दें, जिससे लोग संतुष्ट हों। उन्होंने बताया कि आर्थिक गणना का कार्य स्मार्ट फोन एप के माध्यम से सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड जिले के 14 विकास खंडों की सभी ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों में सीएससी संचालकों के माध्यम से आर्थिक गणना कराएगा। इसके लिए 467 सुपरवाइजर और 2235 प्रगणक के माध्यम से आर्थिक गणना सूची एकत्र की जाएगी। आर्थिक गणना के माध्यम से सभी प्रकार के उद्यमी और गैर उद्यमी संरचनाओं की सूचना एकत्रित की जाएगी, जिससे कि भारत सरकार को भविष्य में आर्थिक नीति तैयार करने में सहायता मिलेगी। सीडीओ आनंद कुमार ने कहा कि आर्थिक गणना पूर्ण रूप से डिजिटल होगा तथा एकत्रित सूचनाएं गोपनीय रहेगी। उन्होंने इस कार्य में लगे संबंधित लोगों को आर्थिक गणना का कार्य पूरी सावधानी व सतर्कता से करने का निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुहम्मद नासेह, नाजिर कलेक्ट्रेट आदि मौजूद रहे।