{"_id":"66887edfe2cef79bba0c76b7","slug":"appeal-to-celebrate-the-festival-peacefully-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-119381-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील
Sat, 06 Jul 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। मोहर्रम को लेकर पटहेरवा थाने पर शुक्रवार को शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें ताजियादारों को मानक के अनुरूप ताजिया बनाए जाने के साथ ही शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई।
इंस्पेक्टर राकेश रोशन सिंह ने थाना क्षेत्र से आए ताजियादारों व संभ्रांत लोगों से कहा कि परंपरागत रूप से जैसे त्योहार मनाया जाता रहा है, उसी तरह से पर्व मनाएं। बहुत बड़ा व विशाल ताजिया बनाने से बचें। मानक के अनुरूप ही ताजिया बने। उन्होंने कहा कि ताजिया के दौरान भीड़ उमड़ती है। ऐसे में किसी भी तरह की अराजकता नहीं होनी चाहिए। अराजकता फैलाने वालों की सूचना पुलिस को तुरंत दी जाए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इजहार खान, हृदयानंद गुप्ता, मजीबुल होदा, आशिक अली आदि मौजूद रहे।