फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anxiety mounted among the family members; their eyes kept searching for Sunil.

Kushinagar News: परिजनों की बढ़ी बेचैनी, सुनील को तलाश रहीं आंखें

Sun, 30 Aug 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Anxiety mounted among the family members; their eyes kept searching for Sunil.
महुकही के मायूस होकर दरवाजे पर बैठे करन शर्मा के परिजन।संवाद
हाटा। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने हाटा के पिपरा तिवारी गांव के एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। गांव के सुनील मई से नेपाल के एक पावर प्रोजेक्ट में स्टोर कीपर के पद पर कार्य कर रहे थे। बाढ़ में पावर प्रोजेक्ट के तबाह होने के बाद से उनका परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा है। कंपनी की ओर से जारी सूची में सुनील के सुरक्षित होने की जानकारी तो दी गई है लेकिन वह कहां हैं और किस हाल में हैं? इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सुनील के परिवार के अनुसार घटना से दो दिन पहले उनकी पत्नी रेखा देवी से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय सुनील ने परिवार से बात की थी और सब कुछ सामान्य था। किसी को अंदाजा नहीं था कि इसके बाद हालात इतने भयावह हो जाएंगे। बाढ़ की घटना के बाद से सुनील का मोबाइल फोन नहीं लग रहा है। परिवार की ओर से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन न तो उनका फोन मिल रहा है और न ही उनकी ओर से कोई संदेश या फोन आया है। सुनील के पिता सूरज गोड़ ने बताया कि पावर प्रोजेक्ट की कंपनी की ओर से जारी की गई सूची में सुनील को सुरक्षित बताया गया है। इससे परिवार को थोड़ी उम्मीद जरूर बंधी है लेकिन सुनील इस समय कहां और किस स्थिति में हैं? कंपनी की ओर से ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है पत्नी रेखा देवी का कहना है कि घटना के दो दिन पहले ही सुनील से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया कि उस समय सुनील बिल्कुल सामान्य थे। इसके बाद अचानक संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

0

अरुण सिंह को लेकर पत्नी की बढ़ी चिंता
-अउडीहा के अरुण कुमार सिंह के बड़े भाई अनिल सिंह ने बताया कि मैं मध्य प्रदेश में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता हूं। इस घटना की जानकारी होने पर घर लौट रहा हूं। मेरे छोटे भाई मई में नेपाल गए थे। उस कंपनी में 2024 से स्टोर इंचार्ज के रूप में काम करते हैं। घटना के दिन कंपनी के लोगों ने बताया था कि लापता लोगों को बचाने के लिए कंपनी और सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। अरुण कुमार सिंह के पत्नी सौम्या सिंह की गोद में 10 माह की की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बड़े बेटे से घटना के दिन हुई थी बात
-मुंडेरा के रविंद्र सिंह के बड़े पुत्र 22 वर्षीय अंकित सिंह ने बताया कि आपदा वाले दिन सुबह करीब छह बजे मेरे पापा का फोन आया था। परिवार के सदस्यों से बात हुई। उन्होंने कहा था कि आप लोग आराम से रहिए मैं ड्यूटी के लिए तैयार हो रहा हूं। उसके तीन-चार घंटे बाद ही कंपनी से फोन आया तो परिवार मातम में छा गया। परिवार में रविंद्र सिंह की पत्नी मीना देवी के अलावा बड़े बेटे अंकित और छोटा बेटा आलोक सिंह रहते हैं। अंकित प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता है और आलोक बीएससी की पढ़ाई करता है।

00

महुकही के मायूस होकर दरवाजे पर बैठे करन शर्मा के परिजन।संवाद

महुकही के मायूस होकर दरवाजे पर बैठे करन शर्मा के परिजन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed