फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anti Romeo team made women aware about safety

Kushinagar News: एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sun, 09 Nov 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Anti Romeo team made women aware about safety
पडरौना। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा गांवों और कस्बों में बहू-बेटी सम्मेलन का योजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, मिशन शक्ति केंद्र, एवं वन स्टॉप सेंटर जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आत्मरक्षा के उपायों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को चौपाल के माध्यम से एकत्रित कर मिशन शक्ति के तहत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed