फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anti-hijack mock drill conducted at the airport; security preparedness tested.

Kushinagar News: एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों का किया गया परीक्षण

Wed, 01 Jul 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Anti-hijack mock drill conducted at the airport; security preparedness tested.
एयरपोर्ट का जायजा लेते डीएम और एसपी।
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एयरफील्ड एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट कमेटी एवं एरोड्रोम कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा, पर्यावरण प्रबंधन और संचालन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के बाद संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और समन्वय का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार की मौजूदगी में सुरक्षा कर्मियों ने हाईजैक जैसी स्थिति में त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, आपातकालीन प्रबंधन एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। बैठक में एयरफील्ड संचालन, एरोड्रोम सुविधाओं के विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा मानकों की भी गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी एजेंसियों के बीच निरंतर समन्वय एवं नियमित अभ्यास आवश्यक है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल एवं समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर प्राणेश राय, निशि गंधा, पीयूष चौधरी, एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह, भोला कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed