फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anti-erosion work started on AP dam

Kushinagar News: एपी बांध पर कटावरोधी कार्य शुरू

Sat, 26 Apr 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Anti-erosion work started on AP dam
कार्यों का जायजा लेते एसडीओ। संवाद 
तमकुहीरोड। सेवरही बाढ़ खंड के एसडीओ दीपरतन सिंह ने जेई के साथ शुक्रवार को एपी बांध पर चल रहे तीन परियोजना का निरीक्षण किया। कार्य प्रगति की समीक्षा करने के बाद मातहतों से कहा कि तटबंध की सुरक्षा पर ही बांधे के किनारे बसे गांवों की सुरक्षा निर्भर करती है। ऐसे में मानसून सत्र से पहले इन परियोजनाओं को पूरा करना जरूरी है। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और जरूरी निर्देश दिए। सेवरही क्षेत्र में नरवाजोत से अहिरौलीदान तक करीब साढ़े सत्रह किलोमीटर की लंबाई में गंडक नदी बहती है। इस बंधे के किनारे तीस हजार से अधिक आबादी रहती है। इस बांध की सुरक्षा को लेकर मानसून सत्र में कराए जाने वाले बचाव कार्यों के लिए इस साल सरकार की ओर से 72 करोड़ की लागत वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। तीन परियोजनाओं पर कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed