{"_id":"6425e01f512ec6546b0beb84","slug":"anti-coronavirus-lockdown-kushinagar-news-c-7-1-106249-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोरोनारोधी टीका खत्म, टीकाकरण बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोरोनारोधी टीका खत्म, टीकाकरण बंद
Fri, 31 Mar 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
छह लाख 78 हजार 498 लोगों ने ही सतर्कता डोज लगवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद में बूस्टर डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या बेहद कम है। इसके बावजूद टीकाकरण बंद है। विभाग की तरफ से बताया जा रहा है कि कोरोनारोधी टीका ही खत्म हो गया है।
कोरोना महामारी के दौरान जनपद में काफी लोगों ने जान गंवाई थी। ऑक्सीजन के अभाव में हाहाकार की स्थिति थी। टीकाकरण ही ऐसा माध्यम रहा, जिससे इस महामारी पर काबू पाया जा सका। सरकार ने कोरोनारोधी टीका हर जिले को उपलब्ध कराया, ताकि हर कोई टीकाकरण करा ले। टीकाकरण से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी, जिससे तीसरी बार कोरोना महामारी का असर लोगों पर नहीं दिखा।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक जिले में 30 लाख 55 हजार 629 लोगों को पहली तथा 30 लाख 14 हजार 177 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा छह लाख 78 हजार 498 लोगों ने ही सतर्कता डोज लगवाई है, जो पहले और दूसरे डोज से निहायत कम है। इस साल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगाई गई वैक्सीन जिले में नौ फरवरी से ही खत्म है। इस वजह से कोविड टीकाकरण पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि कोरोनारोधी टीका नौ फरवरी से खत्म है। टीका लगवाने में लोग रुचि नहीं दिखा रहे थे, जिससे सतर्कता डोज अभी करीब 32 फीसदी लोगों ने ही लगवाया है। वैक्सीन खराब न हो, इसलिए शासन स्तर से उसे नहीं भेजा गया है।