{"_id":"6058e3588ebc3ee61e7ce106","slug":"answer-books-will-be-compiled-at-three-centers-kushinagar-news-gkp389399661","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन
विज्ञापन

पडरौना। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए जिले में तीन कॉलेजों को संकलन केंद्र बनाया गया है। केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। इसके लिए कुशीनगर में कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित समेत कुल 327 कॉलेज संचालित होते हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए 154 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां आगामी 24 अप्रैल से शुरू हो रहे बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 62254 और इंटर के 46134 समेत कुल 108388 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बीते वर्ष की तरह इस बार भी पेपर खुलने से लेकर उत्तर पुस्तिका सील होने तक बोर्ड परीक्षा की लाइव टेलिकास्ट कराई जाएगी। इसके लिए बुद्ध इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम की निगरानी के लिए एक नोडल और छह कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात होंगे, जो बोर्ड परीक्षा की निगरानी करेंगे। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर और श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा को संकलन केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा उदित नारायण इंटर कॉलेज को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां अन्य दोनों संकलन केंद्र पर जमा उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को यहीं से मूल्यांकन के लिए अन्य जनपदों में भेजा जाएगा।
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विभाग पूरी तरह सक्रिय है। परीक्षा की पल-पल की निगरानी के लिए बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षा की लाइव टेलिकास्ट कराई जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के आलावा अन्य कार्रवाई चल रही है। उत्तर पुस्तिकाओं के लिए जिले में तीन संकलन केंद्र और एक मुख्य संकलन केंद्र बनाया जाएगा।