फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Another passenger took the bag by mistake; the police were hassled for three hours.

Kushinagar News: गलती से दूसरा यात्री ले गया था बैग, तीन घंटे परेशान रही पुलिस

Fri, 22 May 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Another passenger took the bag by mistake; the police were hassled for three hours.
मथौली। वीर सावरकर नगर की रिंकू भारती का आभूषण से भरा बैग ई-रिक्शा से बुधवार की शाम गुम हो गया। पुलिस चौकी पर पहुंचीं रिंकू भारती ने चालक पर बैग गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया। करीब तीन घंटे बाद एक यात्री बैग लेकर मथौली चौकी पहुंचा और बताया कि गलती से बैग बदल गया था। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रिंकू भारती बुधवार देर शाम ई-रिक्शा रिजर्व कर ससुराल के लिए निकली थीं। मथौली चौराहे पर उन्होंने एक दुकान से किराना का सामान खरीदकर ई-रिक्शा पर रखने के लिए चालक से कहा, लेकिन सामान अधिक होने की बात कहकर चालक ने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। चालक नाराज होकर ई-रिक्शे में रखा सामान सड़क किनारे उतार कर चला गया। उसी दौरान सामने की एक दुकान से सामान लेकर कुछ लोग वाहन से धार्मिक स्थल की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

जल्दबाजी में वे लोग रिंकू भारती का ट्रॉली बैग भी अपने वाहन में रखकर चले गए। दूसरे वाहन की तलाश कर आईं रिंकू ने देखा कि उनका ट्रॉली बैग गायब है। बैग में करीब सात लाख रुपये के आभूषण रखे थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। उधर, धार्मिक स्थल पर पहुंचे दुकानदारों ने वाहन से सामान उतारा तो वाहन में रखा ट्रॉली बैग संदिग्ध दिखा। वहां से वापस आने के बाद दुकानदारों ने ट्रॉली बैग के बारे में पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने बैग को बरामद कर महिला को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। चौकी इंचार्ज अंकित कुमार सिंह ने बताया कि भूलवश दुकानदार बैग अपने साथ लेकर चले गए थे। जानकारी होने पर दुकानदारों ने बैग पुलिस को सौंप दिया, जिसे महिला को वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed