{"_id":"65639c4fc4c18f3a200ce417","slug":"animal-smuggler-injured-in-police-encounter-arrested-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-8317-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
- कसया के पकड़ीहवा नहर मोड़ के पास भोर में हुई मुठभेड़
- पिकअप, सात गोवंश, अवैध असलहा व कारतूस बरामद, दो फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। कसया के पकड़ीहवा नहर मोड़ के पास रविवार की भोर में पुलिस व पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, दो तस्कर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। तस्कर के पास पिकअप, सात गोवंश, अवैध असलहा, कारतूस बरामद किया।
सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि रविवार की भोर में सूचना मिली कि पशुओं से लदा पिकअप जा रहा है। इसमें पशु तस्कर भी सवार हैं। पुलिस ने पकड़ीहवा के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद पिकअप आता दिखा। पुलिस ने रोकने का इशारा किया। तस्कर कुछ दूर आगे नहर मोड़ के रास्ते पिकअप छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तमकुहीराज के गांव सलेमगढ पठानी टोला निवासी सूरज गुप्ता घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप से सात गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर कसया गिरिजेश उपाध्याय, स्वॉट प्रभारी एसआई आलोक कुमार, एसआई विवेक पांडेय, शेषनाथ यादव, हेड कांस्टेबल सनातन सिह, संतोष सिंह, चंद्रशेखर यादव, संदीप भास्कर व शिवानंद सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने घायल तस्कर से पूछताछ कर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार दो अन्य तस्करों की तलाश कर रही है।