फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   animal smuggler arrested in encounter

पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़

Thu, 21 Apr 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
animal smuggler arrested in encounter
कसया मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को लेकर जाते पुलिस।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़
विज्ञापन

एक तस्कर के बाएं पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में घायल को कराया भर्ती
22 गोवंश थे ट्रक पर लदे, सभी पाए गए जीवित
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर पुलिस की बृहस्पतिवार की सुबह पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। तीन तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, लेकिन एक के बाएं पैर में गोली लग जाने से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में कराया गया। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने वह ट्रक भी पकड़ लिया, जिसे लेकर तस्कर बिहार की तरफ जा रहे थे। उसमें 22 गोवंशीय पशु लदे थे। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पशु तस्कर ट्रक में 22 पशुओं को लादकर फोरलेन होते हुए बिहार जा रहे थे। स्वाट व कसया पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पकड़िहवा के पास उन्हें रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने पुलिस वाहन को कुचलने की कोशिश की और नहर की पटरी से लेकर भागने लगे। तस्करों ने पुलिस को अपने पीछे आते देखकर ट्रक के अंदर से ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया। उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान आजमगढ़ के अतरौला निवासी संत प्रसाद उर्फ करिया के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस की गाड़ी का चालक सिपाही राजेश कुमार भी घायल हो गया।
विज्ञापन

सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है। वहीं, चार पशु तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस पशु लदे वाहन को कसया थाने ले गई। टीम की इस सफलता पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे टीम में शामिल
पुलिस टीम में स्वॉट टीम प्रभारी अमित शर्मा, एसआई मुबारक खां, कांस्टेबल रणजीत यादव, राघवेंद्र सिंह, सचिन कुमार, संदीप भास्कर, शिवानंद, चंद्रशेखर व कसया थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह, एसआई विवेक पांडेय, हाटा के कोतवाल आरके सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed