{"_id":"64c94c4665014d398300a438","slug":"animal-husbandry-department-is-not-reaching-the-villages-40-cows-and-buffaloes-are-in-the-grip-of-lumpi-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-2499-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांवों में नहीं पहुंच रहा पशुपालन विभाग, 40 गाय और भैंस लंपी की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांवों में नहीं पहुंच रहा पशुपालन विभाग, 40 गाय और भैंस लंपी की चपेट में
विज्ञापन
एक गाय की मौत, पशुपालकों में दहशत, टीका लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। दुदही क्षेत्र के तीन गांव में 40 से अधिक पशु लंपी बीमारी की चपेट में आए हैं। सोमवार की शाम को एक पशु की मौत हो गई। बावजूद अभी तक गांव में पशु पालन विभाग की टीम नहीं पहुंची हैं। पशु पालकों ने गांव में टीका लगवाने की मांग की है।
अमवाखास टोला, गोबरहा, सुरेश गौंड़, योगेंद्र बैठा, पन्ना लाल, ध्रुप, सतन समेत 17 लोगों और बांसगांव बैरिया में अजीम, सकिम, अमजद, रविंद्र का पशु बीमार है। मठिया भोकरिया में वीरेंद्र सिंह, घूरपट्टी में ध्रुप बरनवाल, के पशु, दशहवा में सात लोगों की, विशुनपुर बरियापट्टी में दो, अमवादिगर में तीन पशु बीमार हैं। दशहवा में बंधु प्रजापति की गाय की मौत हो गई है। इन गांवों में 40 से अधिक पशु बीमार हैं। इनके शरीर में बड़ा चकता निकला है। इसे लेकर पशु पालक परेशान हैं और अपने हिसाब से इलाज कर रहे हैं। लेकिन इससे पशु पालन विभाग अनजान है। पशुधन प्रसार अधिकारी प्रेमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि एक माह पहले 400 पशुओं को टीका लगा था। बीच में टीका खत्म हो गया था। अब आ गया है, टीकाकरण गांव में शुरू किया जाएगा।