फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   anil rajbhar meeting in circut house

विकास की राजनीति करती है भाजपा : अनिल

Fri, 07 Oct 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
anil rajbhar meeting in circut house
सुकरौली में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता।संव? - फोटो : KUSHINAGAR
विकास की राजनीति करती है भाजपा : अनिल
विज्ञापन

- ऐतिहासिक होगा कप्तागनंज में आयोजित राजभर चेतना सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। भाजपा सरकार विकास की राजनीति करती है। डबल इंजन सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हुआ है।
ये बातें श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कही। वे शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में राजभर समाज के कार्यकर्ता और सांसद व विधायकों के साथ हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कप्तानगंज में आगामी 14 अक्तूबर को आयोजित राजभर चेतना सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसकी तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। बैठक को सांसद विजय कुमार दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल आदि ने संबोधित किया। बैठक के पूर्व डीएम एस. राजलिंगम ने कैबिनेट मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड़, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को कस्बा स्थित श्री महावीर महाविद्यालय परिसर में 14 अक्तूबर को आयोजित राजभर चेतना सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बैठक करके कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की सफलता के लिए जिम्मेदारियां बांटी। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक चंद्रप्रकाश राजभर, भाजपा जिला मंत्री राम गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, रवि प्रताप राजभर, ओमकार राजभर, राजीव राजभर, प्रदीप राजभर, राधेश्याम पासवान, विजय कन्नौजिया, बैजनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो है
भाजपा में अभी नहीं है कोई वेकैंसी
- कैबिनेट मंत्री ने ओपी राजभर पर कसा तंज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कस्बे में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी 14 अक्टूबर को जनपद में होने वाले कार्यक्रम के लिए सफल बनाने का अपील की। इस दौरान उन्होंने सुभासपा के नेता ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में अभी कोई वेकैंसी नहीं है।

सुकरौली कस्बे में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार के आवास पर कैबिनेट मंत्री ने राजभर समाज समेत भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के कुशल नेतृत्व में सभी समाज का विकास तेजी से हो रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह, महामंत्री अंकित मद्धेशिया, भागवत चौहान, रविश सिंह, धीरज त्रिपाठी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed