फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   anil rajbhar conduct rally in kaptangang

ओबीसी और राजभर की समाज की हितैषी है भाजपा

Fri, 14 Oct 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
anil rajbhar conduct rally in kaptangang
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को गदा भेंटकर स्वागत करते भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश स? - फोटो : KUSHINAGAR
ओबीसी और राजभर की समाज की हितैषी है भाजपा
विज्ञापन

- महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान समारोह में बोले कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। श्री महावीर महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को भाजपा की ओर से महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भाजपा को ओबीसी और राजभर समाज का सबसे बड़ा हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारें राजभर समाज की धुर विरोधी रही हैं।
उन्होंने कहाकि पूर्व की सरकारों ने महाराजा सुहेलदेव और सरदार पटेल का नाम नहीं लिया। गौतम बुद्ध और सुहेलदेव का जन्म बसंत पंचमी के दिन हुआ था। दोनों ने समाज की कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने में अपना पूरा जीवन बिता दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जो जंगलराज कायम था। उसको मोदी और योगी ने खत्म किया। पिछड़ों, शोषित व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़कर उत्थान का काम किया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को नियमबद्ध तरीकों से पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा और संचालन जिला मंत्री राम गोपाल गुप्ता ने किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को गदा देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख जय प्रकाश उपाध्याय, जिला मंत्री सुषमा शर्मा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, संतोष जायसवाल, हरे राम गुप्ता, राधेश्याम पासवान ने भी संबोधित किया।

इस दौरान रामप्रताप सिंह, रमेश अग्रहरि, वीरेंद्र गुप्ता, ओमकार राजभर, रविंद्र गोंड़, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, मुन्ना राजभर ,लाल बहादुर राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed