{"_id":"66905fe9410404dcd70a59b4","slug":"angry-villagers-protested-due-to-non-repair-of-the-road-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119731-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Fri, 12 Jul 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विकास खंड विशुनपुरा के पटेरिया में सड़क पर जगह-जगह बन गए गड्ढों से आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन के अन्दर सड़क नहीं बनी तो वे मुख्य सड़क को जाम करेंगे।
पूर्व प्रधान कमलेश प्रसाद, बुधई भारती, सुदामा यादव, फिरोज,अहमद एवं मुकेश शर्मा ने चेतावनी दी है कि दो दिन में गड्ढे की मरम्मत नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते चार दिन लगातार हुई बारिश में बाजार से गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग धंस गया है। करीब पांच फीट का गढ्ढा हो गया है। सहकारी समिति, गांव के अस्पताल तथा बच्चों को स्कूल जाने के लिए करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। बीडीओ विशुनपुरा सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। प्रदर्शन में बेचू शर्मा, फुलेना चौहान, बुधन चौहान, योगेंद्र प्रसाद, महेश निषाद, बबलू अंसारी, संतोष चौबे, मेवालाल भारती, देवी दयाल, चंद्रमा चौबे, सत्तन यादव तथा चंद्रभान यादव शामिल थे।
सड़क की मरम्मत कराने की मांग
बनकटा बाजार। क्षेत्र के शेरपुर बड़हरा गांव में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें लोगों ने क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे गुड्डू सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह सड़क करीब 30 वर्ष पहले बनी थी। इसके बाद इस सड़क की कभी मरम्मत नहीं हुई, जिससे सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। सड़क पर बने जगह-जगह गड्ढ़ों में बारिश होने पर पानी भर जाता है, जिससे बारिश होने पर पानी भर जाता है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ हर दिन छोटी मोटी दुर्घटना का समाना करना पड़ता है। उन्होंने इस सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की। इस दौरान रमेश कुशवाहा, ऋषि कुशवाहा, बुलट कुशवाहा, बबलू कुमार, मुन्ना सिंह, अजित सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश, सहदेव सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।