{"_id":"68ed535e2e44e6c4620ae711","slug":"angry-villagers-protested-at-the-tehsil-over-waterlogging-in-their-fields-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-147117-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेतों में जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेतों में जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन
Tue, 14 Oct 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज तहसील में प्रदर्शन करते बांसगांव सरगटिया के लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
दुदही। क्षेत्र के बांसगांव सरगटिया टोला में जलभराव और नाले पर अतिक्रमण का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने तमकुहीराज तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में जलभराव होने से परेशानी हो रही है। खेत में फसलें सड़ने लगी हैं और किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
गांव के विजय निषाद के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर नाले की सफाई और अतिक्रमण हटवाने की मांग की। किसानों ने कहा कि करीब 100 बीघा से अधिक भूमि में पिछले कई दिनों से पानी भरा हुआ है। बरसात के पानी का निकासी के लिए कोई रास्ता न होने के कारण धान की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं।
इसके चलते अब गेहूं की बुवाई पर भी संकट खड़ा हो गया है। नाले के मुहाने पर अतिक्रमण होने से पानी की निकासी रुक गई है। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण हटाकर नाले की सफाई नहीं कराई गई तो सामूहिक रूप से आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान मैनेजर कुशवाहा, मुना शर्मा, रामानंद खरवार, सुभाष गौंड, लाल बच्चन गौंड आदि लोग मौजूद रहे।