फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry people kept for four hours jam NH

नाराज लोगों ने चार घंटे तक एनएच रखा जाम

Mon, 20 Feb 2017 12:46 AM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Angry people kept for four hours jam NH
सड़क जाम की - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात नौरंगिया गांव के सामने हुए हादसे में पांच लोगों की मौत से नाराज गांव वालों ने रविवार को स्पीड ब्रेकर बनवाने, मुआवजा दिलाने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर चार घंटे तक नेशनल हाइवे जाम रखा। मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी ने लोगों को सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

शनिवार की रात नौरंगिया गांव निवासी श्यामसुंदर तिवारी के घर बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान आर्केस्ट्रा पार्टी का नृत्य देख रहे लोगों को एक अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। रविवार की सुबह करीब 10 बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष मणि त्रिपाठी की अगुवाई में लोगों ने गांव के सामने ही पडरौना-पनियहवा (एनएच 28 बी) मार्ग पर यातायात जाम कर दिया। ये लोग गांव के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने, मृतक और घायल लोगों के परिवार को सहायता राशि दिलाने एवं हादसा में शामिल गाड़ी का पीछा कर रहे सरकारी वाहन के कर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लगी थी। करीब एक घंटे बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव रंजन मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।            
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे वहां पहुंचे डीएम शम्भु कुमार व एसपी राजू बाबू सिंह ने लोगों से बातचीत की तथा उन्हें आश्वासन दिया कि स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए एनएचएआई को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही मृत व घायल लोगों के परिवारीजनों को भी नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके अलावा अन्य आरोपों की भी जांच कराकर कार्रवाई होगी। इस आश्वासन पर लोगों ने जाम खत्म किया। इस दौरान एसडीएम खड्डा, सीओ खड्डा आरबी सिंह, एसओ नेबुआ नौरंगिया श्यामलाल यादव समेत कई प्रशासनिक व पुलिस अफसर मौजूद थे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed