{"_id":"6aee39198b2cc0776e08e3df","slug":"half-yearly-examinations-for-council-schools-will-begin-on-november-17-the-evaluation-process-will-continue-until-the-21st-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-171809-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 17 नवंबर से शुरू होंगी परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं, 21 तक चलेगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 17 नवंबर से शुरू होंगी परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं, 21 तक चलेगा मूल्यांकन
विज्ञापन
2464 विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थी होंगे शामिल, बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की विषयवार समय सारिणी
पडरौना। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक कराई जाएंगी। बेसिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा की विषयवार समय सारिणी जारी कर दी है।
जिले के 2464 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के ढाई लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके लिए प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) स्तर पर तैयार किए जाएंगे। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाए जाएंगे।
पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी। कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा दो से पांच तक लिखित और मौखिक दोनों तरह से मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके बाद परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को प्रगति रिपोर्ट और रिपोर्ट कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस दिन इन विषयों की होगी परीक्षा
- 17 नवंबर: पहली पाली में कक्षा दो और तीन की गणित, कक्षा चार और पांच की हिंदी तथा कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक संस्कृत/उर्दू का पेपर होगा।
- 18 नवंबर: पहली पाली में कक्षा तीन की हिंदी तथा कक्षा चार-पांच और छह से आठ तक सामाजिक विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा दो से आठ तक अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
- 19 नवंबर: पहली पाली में कक्षा दो की हिंदी, कक्षा चार और पांच की गणित तथा कक्षा छह से आठ तक गणित की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक कला एवं संगीत का मूल्यांकन होगा।
- 20 नवंबर: पहली पाली में कक्षा तीन से पांच तक कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा तथा कक्षा छह से आठ तक हिंदी की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक पर्यावरण अध्ययन का मूल्यांकन किया जाएगा।
- 21 नवंबर: कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। वहीं, कक्षा छह से आठ तक बेसिक क्राफ्ट, संबंधित कला, कृषि, गृहशिल्प तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग का मूल्यांकन होगा।