Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Essay and quiz competitions will be held in schools and colleges until the 20th.

Kushinagar News: 20 तक स्कूल-कॉलेजों में होंगी निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं

Sat, 07 Nov 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Essay and quiz competitions will be held in schools and colleges until the 20th.
पडरौना। युवा और भावी मतदाताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर दो से 20 नवंबर तक मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से होने वाली इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताएं शिक्षण संस्थान, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और जनपद स्तर पर तीन चरणों में आयोजित होंगी। निबंध प्रतियोगिता के लिए ''शुद्ध मतदाता सूची का महत्व'' और ''मतदान का महत्व'' विषय निर्धारित किए गए हैं। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को 500 से 800 शब्दों में जबकि महाविद्यालय स्तर पर 800 से 1200 शब्दों में निबंध लिखना होगा।
विज्ञापन

प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed