फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry farmers protested due to non-availability of water in the canal

Kushinagar News: नहर में पानी नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Jul 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers protested due to non-availability of water in the canal
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़हरा राजवाहा से निकलने वाली सिंगहा माइनर में पानी टेल तक नहीं पहुंचने से नाराज़ किसानों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। किसानों ने जल्द सफाई कराकर उसमें पानी छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है। सिंचाई के अभाव में उन्हें बार-बार निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि माइनर की समुचित सफाई नहीं की जाती, जिससे झाड़ झंखाड़ उग आए हैं। वहीं आबादी वाले इलाकों में लोग कूड़ा -कचरा माइनर में फेक देते हैं। जिससे जल प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। यही कारण है कि माइनर का पानी हेड से निकलने के बावजूद अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही माइनर की सफाई नहीं कराई गई और उसमें पानी नहीं छोड़ा गया तो अनशन को किया जाएगा। इस मौके पर अभिषेक शाही, राजाराम यादव,सवरू रामनरेश यादव,घूरहू, अमरदीप,लक्षन, रोहित यादव,मिंटू,रामकिशन,विकाऊ यादव,नेऊर यादव सहित आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed